रामनवमी को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, शामिल हुआ अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

रामनवमी को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , शोभायात्रा में शामिल हुआ अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा
रामनवमी को लेकर प्रशासन ने की तैयारी….

4000 बल की तैनाती, 300 जगहों पे पुलिस पदाधिकारी मजिस्ट्रेट तैनात

40 QRT टीम gatht। दंगा रोधी दस्ता, वज्र की संवेदनशील जगहों पर तैनाती।

सभी जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकलेंगे।

ड्रोन से जुलूस की निगरानी की जाएगी। सभी जुलूस की वीडियोग्राफी की जाएगी।

जुलूस में DJ और धारदार हथियार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध

जुलूस लाइसेंसधारियों से लाइसेंस की शर्तों के पालन करने हेतु निर्देश दिया गया।

जिला नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर साइबर पुलिस की नजर। अफवाह फैलवाने पर कड़ी कानूनी कारवाई।

सद्भावना और भाई चारा से रामनवमी पर्व मनाने की अपील।
_बिहार के पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी में रामनवमी पर्व के पूर्व संध्या विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग हाथों में श्री राम ध्वज लेकर पैदल शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल अश्वमेध यज्ञ का गोल्ड प्लेटेड घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों के द्वारा श्री राम नाम के जागो से पूरा शहर गुजाम्यान हो गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखे। शोभा यात्रा के साथ-साथ चलते हुए मोतिहारी के एसडीएम और एएसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।
बात दे कि मोतिहारी के हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकालकर मोतिहारी शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुनः हनुमान मंदिर के पास समाप्त हुआ।शोभा यात्रा में शामिल समाजसेवी यमुना शिकारिया ने बताया कि इस साल शोभायात्रा में पहली बार अश्वमेध यज्ञ का गोल्ड प्लेटेड घोड़ा भी शामिल हुआ है इसके साथ ही जब तक अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा अयोध्या नहीं जाता तब तक हर साल अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा शोभा यात्रा में शामिल होगा।

Join us on:

Leave a Comment