रिपोर्ट – आदित्यनंद आर्य
सीतामढ़ी के पुपरी में सम्राट अशोक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर करारा हमला बोला जिसमे तेजस्वी यादव ने कहा कि अपनी सरकार बनने पर वक़्फ़ बिल संशोधन कानून को फाड़ कर कूड़ेदानी में फेंक देंगे बिहार में हम इसे लागू नहीं होने देंगे। मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव इतने प्रतिभा संपन्न नहीं है कि वो अपनी सरकार बना ले और वक्फ बिल को फाड़ देंगे । उन्हें यह भी देख लेना चाहिए कि उनके पिताजी कभी वक्फ बिल का समर्थन किए थे जिसका वीडियो आज कल वायरल हो रहा है । इतना ही नहीं लालू यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि अब्दुल बारी जैसे सीनियर नेता को किनारा करते हुए पहली बार जीत कर आने वाले अपने बेटे को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बना दिया ।
वहीं वक्फ बिल का समर्थन करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को मिल रही धमकी पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि शहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता है । धमकियों से डरने वाले नहीं है हमलोग सभी चुनौतियों से लड़ने को तैयार हैं।
बाइट …जीवेश मिश्रा ,मंत्री बिहार सरकार




