सीतामढ़ी-रामनवमी और वक़्फ़ बिल क़ो लेकर एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च!

SHARE:


रिपोर्ट -आदित्यनंद आर्य

रामनवमी और वक़्फ़ बिल क़ो लेकर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से सक्रिय है। आज रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस बल तैनात किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्नेच निकला गया। फ्लैग मार्च सर्किट हाउस राजोपट्टी से शुरू होकर कारगिल चौक, मेहसौल चौक, महंत साह चौक, जानकी स्थान चौक, गौशाला चौक, मुरलिया चक, मधुबन, बड़ी बाजार, शंकर चौक, शांति नगर, नहर चौक, आजाद चौक, बंसवरिया, मोहनपुर, बरियारपुर चौक, टंडसपुर, बथनाहा बाजार, कांटा चौक, हुसैना और अमघट्टा होते हुए समाहरणालय पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान एसपी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। पुलिस अपराधी प्रवृत्तियों के लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस की विशेष निगरानी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रहेगी। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश को सफल नहीं होने देगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाइट: अमित रंजन, एसपी, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment