मधेपुरा मे रामनवमी पर्व को लेकर हाई एलर्ट पर जिला प्रशासन,डीएम और एसपी ने कई प्रखंडों में किया फ्लेग मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट–राजीव रंजन।-मधेपुरा मे रामनवमी पर्व को लेकर हाई एलर्ट पर जिला प्रशासन,डीएम और एसपी ने कई प्रखंडों में किया फ्लेग मार्च, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का अपील।

मधेपुरा मे रामनवमी पर्व को लेकर हाई एलर्ट पर जिला प्रशासन,डीएम और एसपी ने कई प्रखंडों में किया फ्लेग मार्च, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का अपील।

मधेपुरा मे रामनवमी पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने किया कई प्रखंडों में फ्लेग मार्च, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने का किया अपील। दरअसल जिले मे रामनवमी पर्व को लेकर जिला अधिकारी तरनजोत सिंह और एसपी संदीप सिंह के द्वारा जिले के ग्वालपाड़ा बिहारीगंज और मुरलीगंज समेत कई प्रखंडों का आज दौड़ा किया जहाँ भारी संख्या मे पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, इस दौरान जगह-जगह रुक-रुक कर सभी अधिकारी एवं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकालकर आम लोगों को आपसी सौहार्द के साथ रामनवमी पर्व संपन्न करने की अपील भी की है। वहीं इस मामले को लेकर डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि रामनवमी पर्व संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है आज कई प्रखंडों में फ्लैग मार्च किया गया है रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकालने वाले कमेटियों से भी मुलाकात कर उचित दिशा निर्देश दिया गया है तो वहीं एसपी संदीप सिंह ने कहा कि पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती रहेगी तो वही सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। साथ हीं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है कोई भी शोभायात्रा तय किए गए रूट और लाइसेंस के आधार पर हीं निकाली जाएगी नियम क़ानून के विरोध करने पर आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । बाइट : तरणजोत सिंह, डीएम मधेपुरा। बाइट : संदीप सिंह, एसपी मधेपुरा।

Join us on:

Leave a Comment