पंकज कुमार जहानाबाद।
फिल्म जगत के महान कलाकार मनोज कुमार के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है ।जहानाबाद पहुंचे फिल्म जगत के कलाकार अखिलेश मिश्रा एवं फिल्म के अन्य कलाकार हैदर काजमी ने मनोज कुमार के निधन को फिल्म जगत के लिए बहुत ही अपूर्णीय क्षति बताई है। कलाकार अखिलेश मिश्रा का कहना है कि मनोज कुमार ने मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरा मोती का जो गाना गया था और इस फिल्म में दर्शाया था इससे लगता है कि देश का पूरब हो या पश्चिम सभी लोग एक जुट है और देश के लिए सभी लोग समर्पित नजर आते हैं ।हर जाति धर्म के लोगों को इस गाना ने एक सूत्र में पिरोया था। इस गाना को सुनकर देशवासी काफी खुशी मनाते हैं ।मनोज कुमार अपने जमाने का फिल्म का एक बहुत बड़ा किरदार थे ।उनके चले जाने से फिल्म जगत में एक बहुत बड़ा खाई पैदा हुआ है जो निकट भविष्य में भर पाना बहुत मुश्किल है। कलाकार अखिलेश मिश्रा ने कहा है कि मैं भगवान से यह आरजू विनती करता हूं कि अगले जन्म में एक बार फिर मनोज कुमार का जन्म फिल्म जगत में ही हो और फिल्म जगत को आगे बढ़ाने में उनकी एक बार फिर अहम भूमिका हो। इस मौके पर फिल्म के कलाकार हैदर काजमी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वह हमारे गुरु थे उनके प्रेरणा से मैं आज आगे बढ़ा हूं। कई बार मुझे मौका मिला था उनके साथ काम करने का आज जब मैंने सुना तो मैं काफी मर्माहत हूं। मनोज कुमार जैसे व्यक्ति का चले जाना फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। कलाकार हैदर काजमी का कहना है कि मनोज कुमार फिल्म जगत में मुझे उंगली पड़कर लाए थे और फिल्म जगत के कई चीजों के बारे में मुझे बारीकी से जानकारी भी दिए थे। आज मैं उन को याद करता हूं तो मेरे आंखों में आंसू भर आते हैं। उनका एक से बढ़कर एक फिल्म और गाना आज भी जिंदा है और कल भी जिंदा रहेगा। यही मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में फिल्म जगत में ही उनका जन्म हो और फिल्म जगत को मुकाम तक पहुंचने में फिल्म जगत के कलाकार सफल हो ।मनोज कुमार के एक टेलीविजन कार्यक्रम बना था उसमें भी मुझे रोल करने का मौका मिला था मनोज कुमार प्यार से मुझे दिलीप कुमार बताते करते थे मनोज कुमार के चले जाने के बाद फिल्म में उनके जैसे टेक्नीशियन कभी नहीं मिल सकता है




