फोर्टीफाइड चावल को लेकर पी डी एस विक्रेता एवं पदाधिकारीयों के लिये संयुक्त कार्यशाला आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार के आदेशा अनुसार रहिका टीपीसी मीटिंग हॉल में रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार, रहिका प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार एवं रहिका गोदाम के सहायक प्रबंधक बीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार के द्वारा फोर्टीफाइड चावल को लेकर पीडीएस डीलरों के साथ किया गया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार और प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कृत्रिम तरीके से मिलाकर तैयार चावल को फ़ोर्टिफ़ाइड चावल कहते हैं
यह आम चावल जैसा ही दिखता है। फ़ोर्टिफ़ाइड चावल में आयरन, फ़ोलिक एसिड, विटामिन बी-1, बी-2, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।
फ़ोर्टिफ़ाइड चावल प्रयोग करने के फ़ायदे हैं।
इससे शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
मेटाबॉलिज़्म रेट बढ़ता है।
शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।
बच्चों का शारीरिक विकास तेज़ी से होता है। कुपोषण की समस्या से निपटने में मदद मिलती है।
फोर्टिफाइड चावल कैसे बनता है, फोर्टिफाइड चावलों को भी साधारण चावलों की तरह ही बनाया जाता है।
हालांकि, साधरण चावल और फोर्टिफाइड चावलों में एक फर्क केवल यह होता है कि इसमें पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीकों से बढ़ाया जाता है। फोर्टिफाइड चावलों में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-1, बी-2, जिंक आदि जरूरी पोषक तत्वों को मिलाया जाता है।
क्या है फोर्टिफाइड चावल? आम चावलों की तुलना में ये कैसे हैं विटामिन्स और मिनरल्स है
कैसे बनता हैं यह चावल,
सूखे चावल के आटे को सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रीमिक्स के साथ मिलाया जाता है।
इस मिश्रण में पानी मिलाया जाता है।
फिर इसे हीटिंग ज़ोन वाले ट्विन-स्क्रू एक्सट्रूडर से गुज़ारा जाता है।
चावल के आकार के समान दाने बनाए जाते हैं।
गुठली को सुखाया जाता है, ठंडा किया जाता है और पैक किया जाता है।
फ़ोर्टिफ़ाइड चावल की पहचानः
फोर्टिफ़ाइड चावल के पैकेट पर + F का लोगो बना रहता है।
इस पर लिखा भी रहता है कि इसे फ़ोर्टिफ़ाइड किया गया है।

आम चावल से कितना अलग है फोर्टिफाइड राइस और कैसे होता है,
फोर्टिफाइड चावलों को भी साधारण चावलों की तरह ही बनाया जाता है।
हालांकि, साधरण चावल और फोर्टिफाइड चावलों में एक फर्क केवल यह होता है कि इसमें पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीकों से बढ़ाया जाता हैं।

फोर्टिफाइड अनाज वाणिज्यिक उत्पाद हैं जिनमें सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। फोर्टिफाइड अनाज आपको विटामिन बी और आयरन प्रदान कर सकते हैं, जिससे इनकी कमी को रोकने में मदद मिलती है। फोर्टिफाइड अनाज वाणिज्यिक उत्पाद हैं जिनमें सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं।
ऐसे में इन्हीं चावलों में कुछ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसेकि आयरन, फोलिक एसिड, B-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स, विटामिन A और जिंक को अलग से मिलाया जाता है। ये वो न्यूट्रिएंट हैं, जो हमारे शरीर की बुनियादी जरूरत हैं। यह आमतौर पर चावल में नहीं पाए जाते या प्रोसेसिंग के दौरान खत्म हो जाते हैं।
चावल को सुदृढ़ बनाने से फसल-पश्चात चरण में इसमें विटामिन और खनिज शामिल हो जाते हैं, जिससे यह अधिक पौष्टिक हो जाता है; जिनमें से अधिकांश मिलिंग और पॉलिशिंग प्रक्रिया के दौरान नष्ट हो जाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment