महाराजा महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं बहाल करना होगा -आइसा!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!


सत्र 2023 – 2027 के नामांकित SC/ST छात्रों एवं सभी छात्राओं का नामांकन शुल्क वापस करना होगा — आइसा

आज आइसा महाराजा कॉलेज इकाई के प्रतिनिधि मंडल द्वारा महाराजा महाविद्यालय के प्राचार्य से मिलकर कर एक ज्ञापन सौंपा गया। महाविद्यालय में UG का आंतरिक परीक्षा हो रही है और स्नातक सत्र 2022- 2025 का एक्टरनल परीक्षा 7 अप्रैल से होनी वाली है, लेकिन कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों को पीने के लिए पानी की व्यस्था नहीं है अगर ऐसी स्थिति में किसी छात्र को गर्मी के कारण तबियत खराब होती है तो इसकी जिम्मेवार कॉलेज प्रशासन होगा। कॉलेज में सभी विभागों का अपना क्लास रुम तक नहीं है। जो भी क्लास रुम है उसमें से अधिकतर टूट हुए है या पूर्ण रूप से ढह चुके हैं। बिना क्लास रुम की कैसे पढ़ाई होगी ये बहुत बड़ी सवाल है। विद्यार्थियों से अलग अलग मद्दों में पैसा वसूली जाती है। लैब में केमिकल, डेस्क – बेंच और ब्लैक बोर्ड तक कमी है। नई सिलेबस के अनुसार पुस्तकालय में एक भी किताब तक नहीं है। नई शिक्षा नीति मेंकुछ ऐसे भी सब्जेक्ट है जैसे स्किल डेवलेपमेंट, स्वच्छ भारत, कम्युनिकेशन इन एवरी डे लाइफ, डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ विभाग और शिक्षक तक नहीं है। लड़कियों के लिए लगभग 6 वर्षों से छात्रावास बन कर तैयार है परंतु आवंटित नही किया जा रहा है। अगर छात्रावास लड़कियों में आवंटित हो जाती है तो दूर – दराज से आने वाली लड़कियां हॉस्टल में रह कर पठन पाठन नियमित रूप से करेंगी।
कॉलेज प्रशासन द्वारा सत्र 2023- 2027 में SC/ ST और लड़कियों से भी नामांकन शुल्क लिया गया था, लेकिन राज्य भवन का दिशा निर्देश है कि इनलोगों से नामांकन शुल्क नहीं लेना है, इसके आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यालय को 26/6/ 2024 को छात्र कल्याण पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को आदेश दिया गया कि SC/ST और लड़कियों का नामांकन शुल्क वापस किया जाए लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी SC/ST या लड़की का पैसा वापस नहीं किया गया। इन सभी बच्चों का नामांकन शुल्क जल्द से जल्द नामांकन शुल्क वापस किया जाए। इन सभी मांगो के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा 15 दिनों का समय दिया गया है, अगर समय सीमा के अंदर इन सभी मांगो को पूरा नहीं किया जाएगा तो छात्र संगठन आइसा आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
प्रतिनिधि मंडल में छात्र संगठन आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, महाराजा कॉलेज सचिव राजेश कुमार, अध्यक्ष शुभम मौर्या, सहसचिव शिवप्रकाश, उपाध्यक्ष अंशु कुमार, नवीन तथा अन्य साथी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment