जहानाबाद के रोहन कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्ट टेनिस अंपायर के रूप में दे रहे अपनी सेवाएं!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।


जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव रोहन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिताओं में अंपायर की भूमिका निभाई है।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में 17 से 26 मार्च 2025 तक आयोजित द्वितीय इंडिया इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप एवं प्रथम साउथ एशिया सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए उन्हें भारतीय अंपायर के रूप में चयनित किया गया।
एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बिहार से अरविंद किशोर (पटना) और रोहन कुमार (जहानाबाद) को इन प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग के लिए आमंत्रित किया गया। दोनों ने पूर्व में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई है और संबंधित परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद जब रोहन कुमार जहानाबाद लौटे, तो खेल विभाग, जहानाबाद के वरीय पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।
जिला में खेलों के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे के निदेशानुसार, खेल सुविधाओं एवं समन्वय को सुदृढ़ किया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्लहचक में सॉफ्ट टेनिस की नियमित ट्रेनिंग दी जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment