रिपोर्ट–राजीवरंजन।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने किया मधेपुरा के फुलौत स्थित कोसी नदी पर बन रहे 11 सौ 69 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर लम्बी पुल का निरिक्षण।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा आज मधेपुरा के चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत में बन रहे 7 किमी लंबे पुल का निरीक्षण किया। उनके साथ इस अवसर रोड कंस्ट्रक्शन के अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग के सचिव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी के अधिकारी से बात की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बिहपुर-वीरपुर एनएच 106 का लगभग काम पूरा हो गया है। बिहपुर से उदाकिशुनगंज तक अंडर कंस्ट्रक्शन है। इस पर सात किलोमीटर लंबा पुल बन रहा है। उसी का निरीक्षण करने के लिए हम लोग आए हुए हैं। काम बहुत अच्छी गति से और गुणवत्तापूर्ण हो रहा है। राज्य सरकार की ओर से जो सहयोग चाहिए था वो दिया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण, मिट्टी एवं अन्य सहयोग सभी दिया जा चुका है। एजेंसी अच्छे से काम कर रहा है। एमओआरपीएच का आंकलन है कि मई 2026 तक काम पूरा होना चाहिए। एजेंसी उसमें कुछ और ज्यादा समय की मांग कर रहा है। इस पर देखा जा रहा है। मधेपुरा साइड में करीब 15 किलोमीटर लंबा रोड का निर्माण अगले 4 महीना में पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के बन जाने से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र को भागलपुर,बेगूसराय और पटना तक की कनेक्टिविटी में बहुत सुगमता होगी। मक्का प्रोड्यूसिंग को नया आयाम मिलेगा। वहीं मुख्य सचिव ने सपरदह पंचायत मे स्थित एफ कॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कम्पनी के प्लांट परिसर मे अधिकारीयों के साथ बैठक की जहाँ जिले के सभी विभिन्न लंबित योजनाओं को तीव्र गति से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश जारी किया। बाइट : अमृत लाल मीणा, मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना।




