राजद नेता ने किया दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों की उमड़ी भीड़!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के राजद नेता ब्रजकिशोर यादव के द्वारा जिला के खजौली विधानसभा के रसीदपुर गांव में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित दावतें इफ्तार में रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस आयोजन में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया गया। इस मौके पर ब्रजकिशोर यादव ने कहा कि इफ्तार सिर्फ रोजा खोलने का ही नहीं, बल्कि प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। इस अवसर पर जिले के गणमान्य लोग, राजनीतिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और धर्मगुरु उपस्थित रहे। इफ्तार के दौरान खजूर, फलों, शरबत और पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके बाद सभी ने मिलकर देश की शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। इस आयोजन ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम किया। उपस्थित लोगों ने राजद नेता के इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

Join us on:

Leave a Comment