नवादा में अलविदा जुमे के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने नए वक्फ बिल का  किया विरोध!

SHARE:

रिपोर्ट- अमन कुमार!

नवादा में अलविदा जुमे के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने नए वक्फ बिल का विरोध किया। शहर के अंसार नगर और हिसुआ के पाँचू मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने काला बिल्ला लगाकर नमाज अदा की।

जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि सरकार वक्फ की जमीनों के संबंध में जो नया बिल ला रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस कानून को मजहबी और देश विरोधी बताया।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आदेश के बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। उनकी मांग है कि इस नए कानून को वापस लिया जाए और पुराने कानून को यथावत रखा जाए।

इमाम ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment