रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-डीआईजी राकेश कुमार ने तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यलय का किया निरक्षण लंबित पड़े कंडो का जल्द निष्पादन का दिया निर्देश!
-थाना में दर्ज केस बड़ी संख्या में लंबित रह जा रहे हैं जिसको सामान्य स्थिति में लाने के लिए योजना बनाई जा रही है। पुलिस के कार्यो के विभिन्न आयामो का निरीक्षण किया गया। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण के बाद जानकारी दिया।
डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि अनुमंडल के चारो थानों के लंबित कांडों की स्थिति, पर्यवेक्षण केलिए लंबित केस की स्थिति,विशेष प्रतिवेदित और अविशेष प्रतिवेदित केस की स्थिति,गिरफ्तारी केलिए लंबित मामलों की संख्या सहित सभी प्रकार के लंबित मामलों को देखा। लंबित रहने का कारण समझा गया। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान व्यस्तता कारण रहा एवं अगले तीन महीनों में सामान्य स्थिति लाने की बात आई। डायल 122 की गाड़ियों,उसकी स्थिति और उसकी टाइमिंग की स्थिति जाना गया। थानों में प्रत्येक श्रेणी के अधिकारियों को ई साक्ष्य को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसकी क्या व्यवस्था है का अवलोकन किया।डीआईजी के अगुवानी में एसडीपीओ सिंधुशेखर सिंह,इंस्पेक्टर विवेक राज सहित अनुमंडलाधिन सभी थानाध्यक्ष थे।
बाइट- राकेश कुमार डीआईजी मुंगेर




