सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं मानते भाजपा नेता के भूमाफिया गुर्गे!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

भागलपुर से जमीनी विवाद का बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमें जमीन 48 कट्ठा है और जिसके कीमत 40 करोड़ रुपए लगभग है,
भागलपुर के जोगासर थाना क्षेत्र अंतर्गत किमती भूखंड जमीन को लेकर एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमें 48 कट्ठे की जमीन जिसकी कीमत तकरीबन 40 करोड रुपए बताया जा रहा है, उसको लेकर दो पक्षों के बीच घमासान शुरू हो गया है, यह घटना माणिक सरकार चौक स्थित कालीबाड़ी के समीप का है जहां भू माफियाओं द्वारा दिए गए बाउंड्री को जबरन तोड़ा गया, वही भाजपा के एक कद्दावर नेता का भी नाम इसमें शामिल हो रहा है ,लोगों का कहना है कि प्लॉटर जो भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं उनके गुर्गों द्वारा इस कांड को संपादित किया जा रहा है। इस 48 कट्ठे के जमीन में कुल 27 लोगों ने रजिस्ट्री कराई है लेकिन जबरन भागलपुर के कुछ दबंगों ने जमीन व्यवसाईयों द्वारा किसी को भी जमीन पर चढ़ने नहीं दिया जा रहा है, वही सभी लोग डरे और सहमे हुए हैं उन लोगों का साफ तौर पर कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के बहुत चर्चित नेता ,उनके चाचा और उनके भतीजा काफी आक्रोशित मुद्रा में आते हैं और यहां पर आकर गाली गलौज करते हैं, करोड़ों रुपए का मामला है , हमलोगों को प्लॉटर कुछ भी कर सकता है इसलिए हम न्याय की गुहार भी लगाने पर यह पुलिस अधीक्षक के पास गए थे।

जिस जमीन का फैसला सुप्रीम कोर्ट के डबल बेंच के द्वारा दिया गया जिस जमीन की चारदीवारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दी गई उसे चारदीवारी को रसूखदार भाजपा के कद्दावर नेता के लोगों ने धरासाही कर दिया। दबे जुबान में कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बंटी यादव का नाम लिया है।

यह जानकारी प्रेस वार्ता कर अभिषेक सोनी ने बताया कि हम लोगों की यह खरीद की जमीन है जिसका कोर्ट में कैसे भी चल रहा था, प्रेस वार्ता के दौरान जो 27 लोग इसे भूखंड का रजिस्ट्री कराये हैं वह सभी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment