रामजीलाल क़ो इतिहास का ज्ञान नहीं, राणा सांगा के अपमान के लिये की जाय संसद सदस्यता रद्द -आनंद मोहन!

SHARE:

रिपोर्ट -विकास कुमार!

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राज्यसभा में सोलहवीं सदी के राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार बताने पर सियासत हुई तेज।

बिहार के सहरसा मे अपने आवास पर पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने बड़ा ब्यान दिया है उन्होंने ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राज्यसभा में सोलहवीं सदी के राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार बताने पर सियासत तेज हो गई है ,पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि..ये अल्पज्ञान का परिचायक है उनको कुछ बोलने से पहले इतिहास को पढ़ना चाहिए,बाबर को इस देश में बुलानेवाले राणा सांगा नहीं,इब्राहिम लोदी के सगे चाचा आलम खान लोदी थे और दौलत राम थे,राणा सांगा के बारे में इतिहासकारों ने कहा कि न केवल देश बल्कि दुनिया में इतना बड़ा पराक्रमी योद्धा शायद ही इतिहास में हुआ हो,उनकी तुलना नेपोलियन बोना पार्ट से की गई ,ऐसे महान पराक्रमी वीर शिरोमणि राष्ट्रनायक राणा सांगा के बारे में गद्दार कहनेवाले को सभापति राज्यसभा को तुरंत एक्शन लेना चाहिए और उनकी मेंबरशिप खत्म करनी चाहिए जो इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है!

उन्होंने राजनीतिक गलियारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्थिति को लेकर हो रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि..अगर किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो वो कौन व्यक्ति है जो 20 वर्षों से उन्हें मनोनुकूल बिहार में रहकर देश की राजनीति को अपने उंगली पर नचा रहे है,जो भी गठबंधन से बाहर रहता है ऐसी बाते करते है और गठबंधन में आते ही वो चाणक्य हो जाते है,वो बेपटरी बिहार को पटरी पर लाने वाले नायक हो जाते है,मैं इसको सही नहीं मानता ।नीतीश कुमार जी बेपटरी बिहार को पटरी पर लानेवाले और एक बीमारू प्रदेश को पहले विकासशील फिर विकसित बिहार की श्रेणी में लाने वाले व्यक्ति का नाम नीतीश कुमार है।

BYTE :- आनंद मोहन,पूर्व सांसद।

Join us on:

Leave a Comment