रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
महाराष्ट्र में हुए 122 करोड़ के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले का तार बिहार से जुड़ा
मधुबनी में एनआईए (NIA) की सात सदस्य टीम ने डिजिटल दुनियां के शोरूम की छापेमारी
ऐंकर– मधुबनी में एन आई ए का छापा, महाराष्ट्र में हुए न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ के बैंक घोटाले का तार बिहार से जुड़ गया है। बैंक घोटाले को लेकर एनआईए (NIA) की सात सदस्य टीम ने गुरुवार को मधुबनी में डिजिटल दुनियां के शोरूम पहुंचकर छापेमारी की। लेकिन एनआईए (NIA) कि टीम के पहुंचने से पूर्व ही डिजिटल दुनिया के सारे स्टाफ और कर्मी डिजिटल दुनिया में ताला लटका कर भाग निकले। छापेमारी में एनआईए (NIA) को कुछ भी हाथ नहीं लगा। लेकिन एनआईए (NIA) कि टीम ने डिजिटल दुनिया के शोरूम के मकान मालिक से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की।
बताया जाता है कि डिजिटल दुनियां के मालिक महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई जावेद आजम हैं। जावेद आजम का नाम बैंक घोटाले में आया है, जावेद आजम जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के गैसनगर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल दुनिया के बिहार के कई शोरूम में एनआईए (NIA) की अलग – अलग टीम ने अलग – अलग छापेमारी की है। हालांकि इस छापेमारी में एनआईए (NIA) को कुछ भी हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि छापेमारी से पूर्व ही डिजिटल दुनिया का शोरूम खाली हो चुका था। दिन के तकरीबन 2 बजे से 4 बजे के आसपास 7 सदस्यीय एनआईए (NIA) टीम पहुंची।
एनआईए (NIA) की टीम के साथ में नगर थाना की भी पुलिस थी, लेकिन पुलिस की टीम ने कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। एनआईए (NIA) की टीम ने डिजिटल दुनिया के शोरूम के मकान मालिक से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की। वहीं डिजिटल दुनिया के सारे स्टाफ और कर्मी डिजिटल दुनिया में ताला लटका कर भाग निकले। एनआईए (NIA) की टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा और एनआईए (NIA) की टीम यहां से निकल गई। एनआईए (NIA) की छापेमारी के बाद से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।




