संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में पिस्टल लेकर फाइनेंस कार्यालय में लूटपाट करने घुसे तीन अपराधी.. पुलिस गाड़ी का सायरन बजने पर भागे अपराधी..समर्थ फाइनेंस कंपनी के कार्यलय में बाइक से पहुचे तीन अपराधी..
मास्क और हेलमेट लगाकर अंदर घुसे..
हथियार के बल लूटने का किया प्रयास..पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद.पिस्टल के बल पर लूट की वायरल हो रही सीसीटीवी..
मुजफ्फरपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा गया…लूट हत्या की घटना बढ़ती जा रही है. देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया पूर्वी बलिया नहर स्थित संचालित समर्थ फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अपराधी पिस्टल के बल पर लूटपाट करने पहुचे.. पिस्टल निकालकर अपराधी कर्मचारियों गन पॉइंट पर ले लिया..करीब दो मिनट तक अपराधियो ने तीन फाइनेंस कर्मियो और दो महिला ग्राहकों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया..
लेकिन इसी बीच पुलिस गाड़ी का सायरन बजते ही अपराधी भाग गए,.. अपराधियों की उम्र 20-22 वर्ष थी, तीनों मास्क और हेलमेट पहने बैंक में घुसे थे .. अपराधियों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी़.. लुटपाट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है..
बताया जा रहा है कि एक बाइक पर आये तीन अपराधी हाथ मे पिस्टल लहराते कार्यलय में घुसे..जबतक कर्मी कुछ समझ पाते अपराधियो ने पिस्टल तान दी..अपराधियो ने कहा जल्दी कैश निकालो नही तो गोली मार देंगे. गनीमत रही कि पुलिस की गस्ती गाड़ी वहां से गुजर रही थी..पुलिस गाड़ी की सायरन बजाते आ रही थी..सायरन की आवाज सुनते ही तीनों अपराधी पकड़े जाने की डर से भागने लगे़ ..पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया़ लेकिन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर भाग निकले़.. मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कार्यलय में तीन अपराधी मास्क और हेलमेट पहनकर घुसे थे़..एक बाइक पर तीनों सवार होकर पहुचे थे..फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अपराधी पिस्टल के बल पर लूटने का प्रयास कर रहा था..पुलिस गश्ती कर रही थी़ इसी दौरान घटना हुई़..पुलिस गाड़ी की सायरन की आवाज सुनकर अपराधी भाग गए.. भागने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही है़ उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा़.




