नाबालिग लड़की को शादी के बहाने नेपाल ले जा रहा युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महिनाथपुर चेक पोस्ट पर एक युवक को नाबालिग लड़की को शादी के बहाने नेपाल ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 25 मार्च 2025 को दोपहर करीब 1 बजे की है, जब भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल द्वारा नियमित जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक और एक लड़की नेपाल की ओर जाते हुए पकड़े गए। जांच के दौरान युवक ने अपना आधार कार्ड दिखाया, जिससे उसका पहचान उमेशवर ठाकुर, 22 वर्ष, पिता रामविलास ठाकुर, गांव छतौनी, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी के रूप में हुई। वहीं, लड़की के पास कोई पहचान पत्र उपलब्ध नहीं था। महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई पूछताछ में लड़की ने अपना नाम सावरीन खानून, 16 वर्ष, पिता मोहम्मद शालिम, गांव आजादपुर, थाना भानपुर, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश बताई। आगे उक्त प्रेमिका लड़की ने बताई कि वे वर्तमान में मुंबई में रहती है और उमेशवर ठाकुर के साथ शादी की नीयत से यहां आई थी। हालांकि, युवक के घर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। सीमा सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। आरोपी उमेशवर ठाकुर के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने और बाल विवाह की साजिश रचने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही इस मामले को लेकर लड़की के परिवार को भी सूचित किया गया है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment