इस जिले में कौआ में बर्ड फ्लू की पुष्टि ,मचा हड़कंप, छिड़काव के लिए पहुंची टीम!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

तेघड़ा में मृत कौवा का सैंपल का आया रिपोर्ट पॉजिटिव,

भोपाल लैब में सैंपल जांच के बाद हुई पुष्टि

छिड़काव के लिए 5 सदस्यीय टीम तेघड़ा गांव पहुंची

Anchor-मुंगेर जिले हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में मृत कौवे के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल लैब में जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला पशुपालन विभाग की पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची। प्रभावित इलाके में छिड़काव किया जा रहा है। वही आज भी बगीचा और आसपास कुछ मृत कौवा पाए गए हैं।

तेघड़ा गांव में 10 मार्च को मृत कौवे मिलने की सूचना मिली थी। खड़गपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने टीम भेजकर सैंपल लिया। जांच के लिए पहले पटना और फिर भोपाल भेजा गया। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कमलदेव के निर्देश पर टीम ने प्रभावित बगीचे और आसपास के इलाके में छिड़काव शुरू किया।

कौआ में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में दहशत है। जिला सहायक कुक्कुट पदाधिकारी अशोक कुमार, खड़गपुर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजार कुरैशी, डॉ. अमरनाथ गुप्ता, डॉ. दिनकर, सच्चिदानंद प्रसाद, संतोष कुमार, चंदन कुमार और पप्पू कुमार की टीम लगातार छिड़काव कर रही है। बुधवार को भी कई मृत कौवे मिले। उन्हें गड्ढे में डालकर नमक और चूना डालकर नष्ट किया गया।

जिला सहायक कुक्कुट पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू एपिसेंटर से तीन किलोमीटर के दायरे में छिड़काव जारी रहेगा। पोल्ट्री फार्म और पक्षियों के आने-जाने वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पोल्ट्री का ब्लड सिरम जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन वह निगेटिव आया है। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही। साथ ही सलाह दी कि चिकन और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। हालांकि विभाग ने 1 किलो मीटर के रेडियस में संचालित पोल्ट्री फार्म संचालक को एतिआ बरतने को कहा है,चूजा फिलहाल नहीं गिराने और और आयात निर्यात पर परहेज कर चलने को कहा है।

बगीचा मालिक रवि कुमार ने बताया कि 10 मार्च को ही विभाग को सूचना दी गई थी। ग्रामीण बर्ड फ्लू फैलने की आशंका से डरे हुए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। मंगलवार को भी कई मृत कौवे मिले। पिछले साल भी गांव के कई बगीचों में दर्जनभर कौवे मृत पाए गए थे। तब प्रशासन ने पक्षियों के आयात-निर्यात और बिक्री पर रोक लगा दी थी। वही कौआ में रिपोर्ट पॉजिटिव आने से आसपास के गांव में भी हड़कंप है, साथ ही आसपास सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों में भी हड़कंप देखा जा रहा है। इधर ग्रामीण सूत्र के अनुसार आसपास के कई पोल्ट्री फार्म में दर्जनों मुर्गा मृत पाया गया। जिससे और लोग सहम गए हैं।

बाइट-अशोक कुमार जिला सहायक कुक्कुट पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment