ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अबतक 1327 मोबाईल एसपी बिक्रम सिहाग ने धारकों को लौटाया।

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

होली से पहले पुलिस ने 164 लोगो के चेहरे पर लाई खुशी।ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अबतक 1327 मोबाईल लौटाया।

होली से पहले वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 लोगो को उनका चोरी या गुम हुआ मोबाईल वापस लौटा दिया जिससे मोबाईल धारकों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई।वैशाली पुलिस ने इस अभियान के तहत इस साल दो महीने में 364 लोगो को उनका खोया हुआ मोबाईल वापस लौटाया है बल्कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 1327 मोबाईल को ढूंढ कर उन्हें उनके असली मालिक के हवाले कर दिया है।इस बारे में एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि 164 मोबाइल में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग भी शामिल है जिनका मोबाईल या तो खो गया था या फिर चोरी हो गया था।उन्होंने बताया कि जिन पांच थाना ने सबसे अधिक मोबाईल बरामद किया है वहां के पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगो को उनका खोया हुआ सामान वापस करने के साथ साथ पब्लिक का पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाना है और इस कड़ी में वैशाली पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही है जिसका नतीजा है कि आज 164 और दो महीने में 364 लोगो को उनका मोबाइल वापस लौटाया गया है।

Join us on: