रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुशवाहा चौक के पास एक खेत से 40 वर्षीय एक युवक धर्मवीर मुखिया का शव बरामद हुआ। शव की हालत देख कर लग रहा है कि युवक की हत्या बेरहमी के साथ अंजाम दिया गया है। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म के निशान और मृतक युवक की एक आंख भी निकाल ली गई थी।
घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब लोग रोज के तरह खेत की ओर गए तो शव पर नजर पड़ते ही लोग चौंक गया। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग के तरह फैल गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर हरलाखी थाना अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
परिजनों के अनुसार, मृतक धर्मवीर मुखिया के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुनीता देवी और बच्चे दहाड़ें मारकर रो रहे हैं।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
घटनास्थल पर अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस निगरानी में है।




