रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
रोजगार दो पलायन रोको नारे के साथ मधुबनी यात्रा कन्हैया कुमार का
ऐंकर– मधुबनी जिले के कन्हैया कुमार का यात्रा से जिले के राजनीतिक तापमान चरम पर रहा। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में “पलायन रोको नौकरी दो” नारो के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा मधुबनी पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया में जिस तरह पानी कम हो रहा है दुनिया भर के पूंजी पतियों और कारोबारी की नजर बिहार के पानी पर है। जब औद्योगिक प्रांगण का विकास होना था। तब औद्योगिकरण नहीं हुआ। जब इंडस्ट्रियल ऑटोमेटिक हो गया है। लोकल लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा। तब ये लोग छोटा-छोटा यूनिट लेकर आ रहे हैं। ताकि यहां का पानी का दोहन किया जा सके। यहां जो बड़ी-बड़ी सड़क बन रही है हमारे आसपास। हमारे पास तो इनकम ही नहीं है तो सड़क बना रहे हैं। किसके लिए सड़क बना रहे हैं। यहां के संसाधन को लूट कर ले जाने के लिए। आपको क्या लगता है मखाना पर प्रधानमंत्री जी ने भाषण देकर मस्का मार के गए है। यहां की संसाधनों पर उद्योगपतियों की नजर है। मैं चुनाव की बात नहीं कर रहा हूं। जब चुनाव होगा इस मुद्दे पर धमक के साथ बोलेंगे। भाजपा बिहार में किसी प्रकार चाहती है कि उनका मुख्यमंत्री बने। भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का मतलब है कि बिहार का संसाधन अडानी के हाथ में होगी। वहीं बिहार में हो रही हत्या लूट बढ़ते अपराध को लेकर कन्हैया कुमार ने सरकार पर जम कर निशाना साधे।
बाइट– कन्हैया कुमार, कांग्रेस नेता




