:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ – पचास हजार दो और करवा दो कत्ल, जी हाँ एक ऐसा ही कॉन्ट्रैक्ट किलर पटना पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जो महज पचास हजार में किसी भी आम आदमी के कत्ल क़ो आतुर रहता था, मामला पटना जिला अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र का है।जहां बकवां गाँव बीते 11 मार्च को तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा गाँव के राजेश सिंह पिता अमीर सिंह के घर पर हत्या की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर राजेश सिंह क़ो गोली मार दी गई थी, वे अभी भी ईलाजरत हैं, इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया जिसने तकनीकी अनुसंधान करते हुए उक्त कांड के मुख्य शूटर मंटू कुमार उर्फ मंटू यादव पेसर रतन यादव ग्राम- डुमरिया थाना- बाढ़ जिला पटना को दिनांक – 18 मार्च क़ो दबोच लिया, उसकी निशान देही पर कांड में प्रयुक्त हथियार भी जब्त हो गया है,| उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति की हत्या के लिए मुझे पचास हज़ार रुपये की सुपारी दी गयी थी, इसलिए हम अपने दो और दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिए।
बाईट – अभिषेक सिंह ( अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2)




