बेगूसराय- युवक का पहले किया अपहरण, फिर हत्या कर शव मक्के के खेत में दफनाया!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक का पहले अपहरण किया फिर पीट पीट कर हत्या की और शव क़ो मक्के के खेत में दफना दिया! आज शव बरामद होते ही चित्कार मच गया! मृतक 16 मार्च से ही लापता था, मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी चौधरी टोला के कैथमा की है, मृतक की पहचान रामदीरी नकटी टोला निवासी हरि किशोर सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई, पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर अपराधियों की धड़ पकड़ में जुटी है!

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि पिछले 16 मार्च को घर से दो-तीन युवक दीपक क़ो बुलाकर ले गया तो फिर वापस नहीं लौटा, काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मटिहानी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई, पुलिस भी लगातार खोजबीन कर रही थी,लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जब आज कुछ लोग मकई के खेत में शौच करने के लिए गया तो काफी बदबू देने लगा। जब पास जाकर लोगों ने देखा तो फिर उस गड्ढा को खोदा गया तो उस गड्ढे में शव दफनाया हुआ था। लोगों ने बताया है कि दीपक कुमार की निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और शव दफन कर दिया गया, फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी है मौके पर मटियानी थाने की पुलिस ने शव क़ो कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज़ दिया और अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है! मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पिछले तीन दिन से युवक लापता था आज उसका शव को मकई के खेत से बरामद हुई है, जिसकी जाँच की जा रही है वहीं एसपी ने अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है, अपहरण और बर्बरता पूर्ण हत्या से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है!

Byte – परिजन
Byte – मनीष.. SP बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment