:- रवि शंकर अमित!
– बिहार में पुलिस पर लगातार हो रहे हमलो के क्रम में आज बाढ़ में पुलिस पर हमला किया गया जिसमें दो पुलिस कर्मी जख़्मी हो गये! मामला बाढ़ के पंडारक थाना का है, जहाँ थाना पहुंचकर एक ब्यक्ति को छुड़ाने का दबाव बनाने और बदसलूकी करते हुए धक्का मुक्की करने के मामले में दो व्यक्ति क़ो गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुये हैँ!
दरअसल पटना के पंडारक थाना में मारपीट और गोलीबारी मामले में गिरफ्तार दो व्यक्ति की पैरवी करने पहुंचे जनसुराज के नेता द्वारा थाना अध्यक्ष और एएसपी के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात्रि घेरापर गांव से दो पक्ष में मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस दो चचेरे भाई को गिरफ्तार कर थाने लाई थी और मौके से एक खोखा भी बरामद किया था। जिसकी पैरवी करने अपने आप को जनसुराज का नेता कहने वाले मयंक कुमार और प्रशांत कुमार थाना पहुंच गए और दोनों क़ो छोड़ने का दबाब बनाने लगे, इस दौरान दोनों ने थाना अध्यक्ष साधना कुमारी और अन्य पुलिस बल के साथ बदतमीजी करते हुए हाथापाई की । जिसकी सूचना तुरंत एएसपी राकेश कुमार को दी गई। एएसपी मौके पर पहुंचे जहां उनके सामने भी बदतमीजी और हाथापाई की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं मामला बिगड़ता देख पंडारक थाना में अनुमंडल के सात थानों की पुलिस पहुंच गई!
एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि पंडारक थाना क्षेत्र के घेरापर गांव में दो पक्ष में मारपीट और गोलीबारी की सूचना मिली। पंडारक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। तीन राउंड फायरिंग होने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद बुधवार दोपहर में पंडारक के दो व्यक्ति मयंक कुमार और प्रशांत कुमार थाना पहुंचे और थाना अध्यक्ष के साथ बदसलूकी करने लगे और उन्हें थाने से छोड़ने का दबाव बनाने लगे। सूचना मिलते ही मैं भी थाने पहुंचा जहां यह दोनों उग्र होकर पुलिस के साथ धक्का मुख कर रहे थे और गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। थाना परिसर में इस प्रकार का कृत्य करना संज्ञेय अपराध है। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं धक्का मुक्की के क्रम में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया है। यह अपने आप को जनसुराज पार्टी के संभावित उम्मीदवार बता रहे थे और अनाप-शनाप बोल रहे थे, पार्टी में जुड़े रहने को लेकर सत्यापन किया जा रहा है। वहीं रात्रि में गिरफ्तार एक व्यक्ति संजय यादव को वह अपना ड्राइवर बता रहे थे उसी को छुड़वाने को लेकर वह थाने पहुंच कर दबाव बना रहे थे।
आरोपी जनसुराज के जिला महासचिव मयंक कुमार ने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है, थाना में एएसपी बाढ़ के द्वारा मुझे थप्पड़ मारी गई, जिसके बाद हमने बचाव किया है।
Byte – राकेश कुमार ASP बाढ़
Byte – मयंक कुमार, नेता जन सुराज




