रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से बुलेट टकराने से बुलेट बुरी तरह जल गया। बुलेट सवार दरोगा की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रवि कुमार नालंदा जिले के चिकसौरा योगीपुर मलवान का रहने वाला बताया गया। बताया गया है कि वह बेतिया के भगहा थाना में पदस्थापित थे। मिली जानकारी के अनुसार वह बुलेट बाइक से बेतिया ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान एनएच किनारे डिवाइडर से बुलेट बाइक और नियंत्रित होकर टकरा गया।घटनास्थल पर रवि कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी गोरौल थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दरोगा को स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। दमकल कर्मियों ने घंटों करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बुलेट बाइक धू धू कर जल गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय थाना की पुलिस शव की पोस्टमार्टम करने की कवायत में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मृतक दारोगा के परिवार वालों को दी गई।




