क्रूज़ पर अनोखे अंदाज में मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का मनाया गया एक साथ जन्मदिन

भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन एक अनोखे अंदाज में मनाया गया…भागलपुर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी के बीचोंबीच अनोखे अंदाज में क्रूज़ पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया , कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की, वही कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय मंडल ने कहा कि. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह जन्मदिन हम लोग इसलिए मना रहे हैं कि 2025 में हम लोगों की सरकार भारी बहुमत से विजय हासिल कर बनेगी और 2025 फिर से नीतीश का स्लोगन भी हम लोगों का है साथ ही उन्होंने कहा 2025 में हमारी पार्टी 225 सिट जीत कर निरंतर बिहार का विकास कार्य करते रहेगी , बिहार का वर्तमान विकास नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की देन है । नीतीश कुमार के इस अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाने के अवसर पर क्रूज़ पर भागलपुर के सांसद अजय मंडल जनता दल यूनाइटेड के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही इसी कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व जिला अध्यक्ष का भी जन्मदिन इसी क्रूज़ पर एक साथ केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

Byte- अजय कुमार मंडल , सांसद,भागलपुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें