रिपोर्ट- अमित कुमार!
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भागलपुर से पटना पहुंचे और पटना से दिल्ली रवाना हो गए एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भागलपुर में जो मैंने उत्साह देखा है वह निश्चित तौर पर आनंद करने वाला है प्रधानमंत्री ने जिस तरीके से घोषणा की है और डबल इंजन की सरकार बिहार ऊंचाई छूएगा
विपक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री के दौरे पर कई आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह लोग प्रधानमंत्री के दौरे से हताश है निराश हैं जो वातावरण बिहार में बन रहा है उसको देखकर यह लोग हताश निराश है मैं खास तौर पर कृषि विभाग के मंत्री और अधिकारी को और प्रधानमंत्री को अपनी ओर से धन्यवाद देता हूं




