रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आरा/बड़हरा 24/02/25
सोमवार को प्रतिक्षित बिहार-उतरप्रदेश को जोड़नेवाली दियरा क्षेत्र के लाईफलाइन महुली घाट पीपा पुल का विधिवत उदघाटन बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया। उदघाटन के बाद स्वयं विधायक गाड़ी का ड्राइव करते हुए महुली घाट से ख्वासपुर जा कर लोगो को भी संबोधित किया।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सैकड़ो ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पीपा पुल का उदघाटन हो गया और जनता के लिए खोल दिया गया। भोजपुर जिला के ख्वासपुर सहित उतरप्रदेश के क्षेत्रो को जोड़ने वाली यह पुल दियरा क्षेत्र के लिए लाईफलाइन है। कुछ तकनीकी कारणो से जरूर पीपा पुल लगाने मे देरी हुआ है।इसके लिए मैं क्षेत्र की जनता से माफी मांगता हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि जब तक गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है,तब तक पीपा पुल पर संचालन होता रहे। पीपा पुल के निर्माण से भोजपुर जिला का अभिन्न अंग ख्वासपुर का कनेक्शन मुख्यालय से जुडा़ रहेगा।इस मांगलिक अवसर पर लोगो का आवागमन रहेगा और व्यापार के दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण पुल है। मैं हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूँ और जब तक जिवीत रहुँगा तब तक बड़हरा क्षेत्र का सेवा करता रहूँगा। मै विधायक क्षेत्र के लोगो का सेवा ओर क्षेत्र के विकास करने के लिए ही बना हूँ। आज बड़हरा क्षेत्र मे विकास तेजी से हो रहा है।
कार्यक्रम मे पुल विभाग के एसडीओ राकेश कुमार,कनीय अभियंता, पदाधिकारी, भाजपा नेता ई. धीरेन्द्र सिंह,धनंजय तिवारी, संजय कुमार स़िह,धीरज सिंह,सोनु राय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।




