रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बासोपट्टी पूर्वी पंचायत अन्तर्गत महावीर चौक के नजदीक मंगलवार की देर शाम एक 16 वर्षीय युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की खबर निकल कर सामने आ रही है। नाबालिग युवती की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतिका की पहचान खुशबू कुमारी के रुप में किया। वही घटना की सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। अभी तक मौत के कारण का पता नही लगाना जा सका है।




