बक्सर जिले क़ो मुख्यमंत्री द्वारा दी गई प्रमुख सौगातों की विस्तृत सूचि यहाँ देखें!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

घोषणायें-

  • बक्सर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं, कुछ नये काम और कराये

जायेंगे-

  1. ज्योति चौक से बक्सर गोलम्बर पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  2. बक्सर-कोइलवर तटबंध का कालीकरण एवं सड़क निर्माण किया जायेगा।
  3. कॉव नदी पर मलई बराज का कार्य पूर्ण किया जायेगा। इसका लगभग 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
  4. आई०टी०आई० मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा।
  5. भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ संगीत महाविद्यालय स्थापित किया जायेगा।
  6. राष्ट्रीय उच्च पथ 922 से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर एवं बाजार तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  7. बक्सर शहर में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।
  8. भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  9. बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  10. धनसोई बाजार बाईपास पथ का निर्माण किया जायेगा।
  11. बक्सर के बक्सर सदर, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं केसठ प्रखण्डों में नये प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जायेगा।
  12. एन0एच0- 922 से चक्की ग्राम होते हुये जनेश्वर मिश्रा गंगा सेतु तक सीधी सम्पर्कता प्रदान करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
  • इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त बक्सर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
  • बिहार के हर क्षेत्र में हो रहा है रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें