मुंगेर- शहीद दिवस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट दबाकर फहराया 100 फीट का तिरंगा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर: शहिद दिवस के मौके पर शनिवार को जिले के तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार के सबसे उंचे तिरंगे का फहराया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी श्रम संधान मंत्री संतोष कुमार सिंह, तारापुर जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह एसपी सैयद इमरान मसूद ने रिमोट के जरिए 100 फीट का तिरंगा फहराया। यह तिरंगा लगभग 100 फीट से भी ऊंचा तथा तिरंगे की लंबाई 30 फीट तथा चौड़ाई 20 फीट की है जो पूरे बिहार में अब तक सबसे ऊंचा तिरंगा के रूप में जाना जाएगा इस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने 15 फरवरी 1932 देशी के आजादी में शहीद हुए 34 युवा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री साम्राज्य चौधरी ने कहा कि जिस तारापुर के लोगो को आजादी की लडाई मे शहीद नहीं नहीं मानते थे, लेकिन देश के यशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में यंहा के शहीदों की चर्चा का काम किया और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 फरवरी 2022 को राजकीय सम्मान का दर्जा दिया और आजादी की लड़ाई में शहीद हुए 34 वीर स्पूतो के याद में शहिद स्मारक स्थापना की।सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री

श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तारापुर की इस मिट्टी को मैं सलाम और प्रणाम करता हूं। आजादी के 75 साल हो चुके हैं लेकिन आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों का इतिहास के पन्नों में जी अंकित होना चहिए, स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चहिए, लेकिन वह अब तक नहीं मिला ।लेकिन में अपने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं की आज तारापुर का नाम बिहार और देश के लोग जानेंगे।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा की आज के इस अवसर पर उन 34 अमर शहीदों को कोटि से नमन करते है, जिन्होंने देश के आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है आज इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पहल से पूरे बिहार में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया।

बाइट अवनीश कुमार सिंह जिलाधिकारी।

Leave a Comment

और पढ़ें