बिहार के लोगों को मिले इंसाफ, मिले विशेष राज्य का दर्जा- कांग्रेस नेत्री!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

बिहार के लोगों को मिले इंसाफ, मिले विशेष राज्य का दर्जा- रोशनी कुमारी जैसवाल

प्रधानमंत्री मोदी बिहार आकर जनता को बरगलाने का करते है काम

बिहार युवा कांग्रेस की प्रभारी रौशनी कुशल जैसवाल आज भागलपुर पहुँची और पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशान साधा, उन्होंने कहा केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार बिहार के लोगों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है वहीं विशेष राज्य का दर्जा भी बिहार को नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ हाथ में वीडियो और पैर में बेड़िया बांधकर लोगों को विदेश से अपने देश वापस भेजा जा रहा है यह कैसा देश है अपना जो विश्व गुरु बनता जा रहा है साथ ही गरीबों के साथ अमानवीय व्यवहार होना यह कहीं से सही नहीं है वही मोदी जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वोट के समय वह जनता को बरगलाने के लिए बिहार में कई रैलियां करते हैं लेकिन बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर उनका मुंह बंद रहता है साथ ही उन्होंने दिल्ली चुनाव पर चुप्पी साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं ना कहीं यहां पर गलतियां की है चाहे वह सीट बंटवारी में हुआ हो या फिर अन्य कारण रहा हो उस पर कार्य किया जाएगा, वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री को पंगु बना दिए हैं उत्तर प्रदेश पर उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है अभी इलाहाबाद में भगदड़ में कई लोगों की जान गई है उसमें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तक को निकालना नहीं दिया गया है साथ ही उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो भी आवाज उठाते हैं उसे पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है जिसको लेकर चलो वार्ड चलो पंचायत कार्यक्रम के तहत युवाओं को जागरूक करने का काम हम कांग्रेस युवा कर रहे हैं। एक्सप्रेस वार्ता के दौरान बिहार युवा कांग्रेस की प्रभारी रोशनी कुमारी जैसवाल प्रवीण कुशवाहा चांदनी कुमारी के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment