रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में अपराध की ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन थाना क्षेत्र में हत्या,लुट,चोरी की घटना में बढ़ोत्तरी होने लगी है। जहां पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। ताजा मामले मे एक व्यक्ति को चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है। मृतक की पहचान रामखेलावन महतो का पुत्र मनोज महतो के रूप में हुई है। वही घटना के बाद तीन अभियुक्त को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 नोनिया टोली में देर साम दो पक्षों के बीच विवाद हो गई। विवाद के दौरान रामचंद्र महतो का पुत्र शंभू महतो व डोमा महतो के साथ मारपीट हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा विवाद को शांत कराया गया। उक्त मारपीट में शंभू महतो को हल्की चोटे भी आई थी। विवाद खत्म होने के बाद विवाद को खत्म करने के संबंध में तकरीबन 10 बजे रात्रि में शंभू महतो के घर मिलने मृतक मनोज महतो जाते है। जहां विवाद से नाराज विजय महतो गुलाबो देवी उर्फ पालक देवी ने मनोज महतो पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से मनोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन गंभीर रूप से धायल मनोज महतो रास्ते में दम तौर देता है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने तीन लोगों को नामजद करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी की दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर एसडीपीओ राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि अंडा खाने को लेकर मामूली विवाद डोमा महतो एवं शंभू महतो के बीच हुई थी। ये दोनों आपस मे भाई है। विवाद को शांत कराने गए मनोज कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसकी मौत इलाज को लेकर जाते समय रास्ते में हो गई। एसडीपीओ ने बताया है कि तीनों नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।