जीएम छत्रसाल सिंह ने बेहतर कार्यों के लिए इंस्पेक्टर को अवार्ड देकर किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/दानापुर रेल मंडल की गौरवशाली यात्रा के सौ वर्ष पूरे होने पर आरा आरपीएफ पुलिस ने प्रभात फेरी निकाली थी, इनके साथ शामिल रेलकर्मी रेल के लोगों का झंडा व तिरंगा लहराते हुए अपनी खुशी जाहिर किया था,

हाजीपुर जीएम छत्रसाल सिंह ने प्रभारी समेत आरपीएफ जवानों को बेहतर कार्यो को देख अवार्ड देकर किया सम्मानित

दानापुर रेल मंडल के सौ साल पूरा होने पर 100 वर्षगांठ  माना रहा है, इस अवसर पर दानापुर स्थित जगजीवन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाजीपुर रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को आरपीएफ के प्रभारी सुमन कुमारी एवं जवानों को बेहतर कार्यों के लिए अवार्ड देकर किया सम्मानित,

. इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक सदी की मेहनत, समर्पण और विकास की कहानी है. 1925 में स्थापित दानापुर मंडल ने भारतीय रेलवे के विकास में अहम भूमिका निभायी है. इसने न केवल राज्यों को जोड़ने का कार्य किया, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में भी योगदान दिया है. 100 वर्षों में यह मंडल आधुनिक तकनीक, यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई में नये आयाम स्थापित कर चुका है. हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा हैं और इसे नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं. 

Join us on:

Leave a Comment