भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों द्वारा नेपाल निर्मित देशी शराब लदी दो बाइक जब्त, तस्कर फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा चौकी महादेवपट्टी के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक कामयाबी मिली है।
गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व में सीमा चौकी महादेवपट्टी के जवानों द्वारा विशेष गस्त ड्यूटि के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 283/22 से लगभग 400 मीटर भारतीय क्षेत्र में 12:43 बजे जवानों ने देखा की कुछ व्यक्ति बाइक पर सामान बांध कर नेपाल से भारत की और ला रहे थे। एस एस बी के जवानों को शक होने पर उन्हे रुकने को बोला गया तो वें बाइक को सामान सहित छोड़ कर नेपाल की तरफ भागने लगा। जिसे पकड़ने के लिए एसएसबी जवान पकड़ने के लिए उनकी तरफ दौड़े, तो तस्कर नेपाल सीमा नजदीक होने का लाभ उठा कर नेपाल क्षेत्र में भाग निकला। उसके बाद जवानों द्वारा सामान खोलकर देखा गया तो उसमें नेपाल निर्मित देशी सौंफी शराब 300 एम एल की 250 बोतलों को बरामद कर जब्त किया गया ।
जब्त की गयी शराब एवं बरामद दोनो बाइक को अग्रिम कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है और भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment