मधुबनी- नितीश कुमार के नेतृत्व में जीतेंगे 2025 का चुनाव, NDA का ऐलान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

एन डी ए के राज्य स्तरीय दिग्गज नेताओं का संयुक्त जन सभा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया

मधुबनी जिला के विस्फी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रहिका मध्य विद्यालय प्रांगण में 8 फरवरी को एनडीए के कई राज्य स्तरीय दिग्गज नेता करेंगे एन डी ये समर्थित विशाल जन सभा को सम्बोधित।
आयोजित कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभाशु झा ने बताया कि बिहार एन डी ये के सर्वमान्य नेता राज्य के मुखिया नितीश कुमार के नेतृत्व में एन डी ये लड़ेगी विधानसभा की चुनाव। जिसको लेकर 8 फरवरी 2025 को मधुबनी के रहिका में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला के सभी विधायक, सांसद, विधान परिषद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद, पूर्व सांसद के साथ ही साथ जेडीयू के जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद सभी पदाधिकारी, लोजपा, रालोसपा एवं हम के जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी की पूरी टीम के साथ जन समागम का विहंगम दृश्य दिखाई देगा। कार्यक्रम के तैयारी का कमान स्वयं सम्भाल रहे हैं मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक यादव एवं झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल। वही के सफल आयोजन से पूर्व सभी विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक की तिथियां तय की गई है। मधुबनी के मेयर अरुण राय, बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा, राज नगर के विधायक डॉक्टर रामप्रीत पासवान, खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, विस्फी के विधायक विधानसभा के सचेतक हरी भूषण ठाकुर बचौल, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, बाबू बरही विधायक मीणा कामत, झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा सभी के द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु विधानसभा स्तर पर बैठकें की जा रही है। क्रम को लेकर मधुबनी विधानसभा तथा विस्फी विधानसभा में बैठक की गई। बैठक में स्थानीय मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, बैद्यनाथ यादव, अजय प्रसाद, संजीव कुमार बादल, मनोज कुमार मुन्ना, पिंटू रौनियार , सुबोध चौधरी, राजीव झा, कन्हैया कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार झा, राम सकल यादव, राज किशोर मिश्रा बुलेट, चंद्रदीप यादव सहित विधानसभा स्तरीय कई नेता एवं कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment