कुंभ में अव्यवस्था के कारण हुआ हादसा, सरकार मृतक के परिजनों को दे 50 लाख – शक्ति यादव!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार

-राजद मुख्य प्रवक्ता शक्ति प्रसाद यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस, शक्ति यादव ने कहा कि कुंभ में जिन्होंने मौत को गले लगाया उनके प्रति राष्ट्रीय जनता दल संवेदना व्यक्त करता है, सरकार की अवस्था में कई परिवार को बिछड़ने पर मजबूर किया, वहां की घटना को लेकर पूरा देश दुखी है, सरकार मृतक परिवार के लिए 50 लाख की राशि का ऐलान करें।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा तेजस्वी यादव लगाए गए आरोप पर दी सफाई, विजय कुमार सिन्हा पर बोला हमला कहा कि पथ निर्माण विभाग में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार को घेरा, बीजेपी में अंतर कलह सामने आया है। नितिन नवीन, नंदकिशोर यादव और मंगल पांडे जब बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे उस वक्त यह कार्य हुए भुगतान भी हुआ था। विजय कुमार सिन्हा उनके ही कार्यकाल का तेजस्वी यादव पर आरोप लग रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा को इसकी जानकारी नहीं है जो दुखत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा में शामिल होने के लिए बिहार आए थे, उस वक्त तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी, विधानसभा समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जो लोग आए थे। उनके भोजन को लेकर राशन में जो राशि खर्च की थी, पर थाली का कीमत 6000 रुपए का बिल बनाया गया था। तेजस्वी यादव पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो आरोप लगाया है वो निराधार है। सरकार से मांग की है कि विजय कुमार सिन्हा जो आरोप लगाया है उसकी जांच कराई जाए जो दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए।

वहीं कई राजनीतिक दलों के नेता आज राजद में शामिल हुए ओम प्रकाश जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीजेपी का दामन छोड़ आरजेडी में हुए शामिल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने दिलाई सदस्यता। तारीख अनवर हम पार्टी का दामन छोड़ राजद में हुए शामिल, दिनेश प्रजापति शाहाबाद से राजद पार्टी में शामिल, चंद्रशेखर प्रसाद पटना से बीजेपी छोड़कर राजद में शामिल हुए।

शक्ति यादव ने कहा कि राजद की नीति और सिद्धांत को देखते हुए लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव में आस्था व्यक्त करते हुए आरजेडी में शामिल हुए हैं, लालू यादव के आदेश से इन्हें शामिल कराया गया है।

बाइट:शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद

Leave a Comment

और पढ़ें