रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
200 राउंड गोली चलाकर बिहार के उपमुख्यमंत्री बोलते हैं कि, इसको तंग न कर रहा है, बस अब मिसाइल दागना ही बाँकी रह गया है। यहां पेपर लीक नहीं हो रहा यह सरकार ही लीक है।
हमने कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की बात कही और कर्पूरी जी की ताकत देखिए, जो लोग कर्पूरी जो को गाली देते थे उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है। जो लोकतंत्र को गाली देते थे नीतीश जी वहीं चले गए।
लालू जी ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा, ये हम वचन देते हैं। उन्होंने कहा की राजद जनता के सुख दुख मे साथ देने वाले को टिकट देगी। हम आप सभी की लडाई लड़ने का काम करेगे।
ऐंकर– मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय के श्री कृष्ण यादव +2 उच्च विद्यालय फुलपरास के परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के 101 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती कार्यक्रम में उत्तर बिहार के कोने कोने से राजद के कार्यकर्ता नेता एवं समर्थक पहुँचे थे। पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा की भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारो और सिद्धांत पर चलने का काम राष्ट्रीय जनता दल करती रही है। अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया। लालू जी ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा, ये हम वचन देते हैं। हमने कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की बात कही और कर्पूरी जी की ताकत देखिए, जो लोग कर्पूरी जो को गाली देते थे उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की राजद जनता के सुख दुख मे साथ देने वाले को टिकट देगी। हम आप सभी की लडाई लड़ने का काम करेगे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर सभी नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। कर्पूरी जयंती पर आयोजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा की फुलपरास समाजवादी की धरती हैं, हम इस धरती को नमन करते हैं। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारो और सिद्धांत पर चलने का काम राष्ट्रीय जनता दल करती रही है। साथ ही आप सभी लोगो को विश्वास दिलाते हैं की आगे भी कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों पर हम चलने का काम करेगे। कर्पूरी ठाकुर के सपनो को पूरी ताकत से मजबूती प्रदान करेगे। अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा की देखिए मेरा जन्म घर में हुआ था, ना की अस्पताल में। हमारे पिता लालू जी और मेरी माता राबड़ी देवी ने कई बार कर्पूरी जी के बारे में बताया। हमने उन्हें नहीं देखा, लेकिन मेरे पिता कर्पूरी जी के बारे में बताते थे। वे आजीवन संघर्ष करते रहे, उनकी विचारधारा उनकी लडाई, कुर्बानी, किस प्रकार से उन्होंने समाजिक न्याय के लिए समाज के अंतिम पादन पर खड़ा शोषित वंचित के लिए जो लडाई लड़ी, उसकी बात बताते थे।
उन्होंने कहा कि हमारे पिता जी के गोद में ही उनकी अंतिम सांस लिया, जो पुरा बिहार और पुरा देश जानता हैं। आज हम सब लोग यहाँ जुटे हैं, कर्पूरी ठाकुर जी ने जब पहली बार बिहार में अति पिछड़ा वर्गो के लिए 12% आरक्षण लागू किया गया। 1990 में जब लालू जी बिहार के मुख्यमंत्री बने तो लालू जी ने ठीक उनके कामों को आगे बढ़ाते हुए कर्पूरी जी द्वारा अति पिछड़ों के लिए लागू किया गया 12% आरक्षण को लालू जी ने बढ़ाकर 14% कर दिया। ठीक उसी प्रकार 2001 मे जब हमारी माता राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी, तो लालू जी के दौर में अतिपिछड़ो के लिए 14% आरक्षण था, उसको 18% बढ़ा दिया गया। उसके बाद आज तक अति पिछड़ों का आरक्षण नहीं बढ़ा। एनडीए सरकार बनी, आरक्षण नहीं बढ़ा। लेकिन मात्र 17 महीनों के महागठबंधन की सरकार में देश में पहली बार हम लोगो ने जाति आधारित गणना करवा करके आरक्षण की सीमा को 65% बढ़ाने का काम किया। भाजपा संविधान विरोधी लोग हैं, ये लोग आरक्षण विरोधी लोग हैं। जो लोग कर्पूरी जी को गाली देते थे, नितीश जी वहीं चले गए। लालू जी ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा, ये हम वचन देते हैं। हमने कर्पूरी जी को भारत रत्न देने की बात कही और कर्पूरी जी की ताकत देखिए, जो लोग कर्पूरी जो को गाली देते थे उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा की कभी भी अति पिछड़ा समाज, दलित, महादलित ना लालू जी से कभी नाराज रहा, ना ही तेजश्वी से नाराज रहा। अपराधियों की पृष्ठभूमि को देखिएगा तो पता चाहेगा कि अपराधियों की कौन संरक्षण देते हैं। इसका पता लगाइए, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 200 राउंड गोली चलाकर बिहार के उपमुख्यमंत्री बोलते हैं कि, इसको तंग न कर रहा है, बस अब मिसाइल दागना ही बाँकी रह गया है। यहां पेपर लीक नहीं हो रहा यह सरकार ही लीक है। हम आप सभी की लडाई लड़ने का काम करेगे। उन्होंने कहा की राजद जनता के सुख दुख मे साथ देने वाले को टिकट देगी। बगल के राज्य झारखंड में हमारी सरकार है, वहां महिलाओं को हर महीने 2500रुपए मिल रहे हैं। जिस तरह से झारखंड में मईया समान का लाभ मां बहनों को मिल रहा है उसी तरह बिहार में सरकार बनने पर हमारी सरकार देगी। कार्यक्रम मे राज्य सभा सांसद मनोज झा, पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल समेत अनेक नेता मौजूद थे। कार्यक्रम मे हजारों की संख्या में लोग तेजस्वी को सुनने आए थे।
बाइट – तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष