रिपोर्ट- अमित कुमार!
अयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने अपने पटना स्थित आवास (3 टेलर रोड) पर “शुभ अष्टयाम” का भव्य आयोजन किया।
इस धार्मिक आयोजन में बिहार के राज्यपाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। “शुभ अष्टयाम” का शुभारंभ 21 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा, जिसमें रामचरितमानस का अखंड पाठ और भजन-कीर्तन मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम विवरण:
शुभारंभ: 21 जनवरी 2025 (मंगलवार), सुबह 10 बजे
आरती एवं विसर्जन: 22 जनवरी 2025 (बुधवार), सुबह
इस मौके पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “यह आयोजन भगवान श्री राम के प्रति हमारी आस्था और श्रद्धा को प्रकट करने का एक छोटा प्रयास है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्री राम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजन का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा।