जहानाबाद की अनामिका ने 13 हजार फ़ीट से छलांग लगाकर लहराया महाकुम्भ का परचम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

दिल में जब जज्बा हो तो आदमी हर मंजिल पा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जहानाबाद के रहने वाले अनामिका ने जो 13000 फीट की ऊंचाई से कूद लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई है ।इसके इस जज्बा के लिए दुनिया भर से बधाई मिल रही है ।वहीं जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के कनौली गांव के लोग भी अपने गांव के लाडली के द्वारा किए गए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी लोगों ने अनामिका को बधाई दी है। ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अनामिका ने अपने साथ अपने घर एवं समाज के भी नाम को रौशन किया है। दुनिया में बिहार के जहानाबाद जिले की बिटिया ने परचम लहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनायी है।
मूल रुप से बिहार के जहानाबाद जिले के कनौली गांव की रहनेवाली अनामिका शर्मा के पिता अजय शर्मा जो वर्तमान में प्रयागराज में रहते हैं‌‌।इस साल 13000 फीट से महाकुंभ का दिव्य कुंभ भव्य कुंभ’ का आधिकारिक झंडा लेकर छलांग लगाई और पुरे विश्व को इस महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिए तो वहीं साल 2024 में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ऐ कीर्तिमान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई थी।अनामिका शर्मा बहुत जल्द अपने पैतृक गांव कनौली पुरे परिवार के साथ आने वाली है। अनामिका शर्मा के पिता अजय शर्मा एयरफोर्स में तैनात है गांव के लोगों का कहना है कि अनामिका छोटे से ही होनहार लड़की नजर आती थी और कड़ी मेहनत करके जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाई है वह काबिले तारीफ है।

Join us on:

Leave a Comment