शराब तस्करों व उत्पाद विभाग के बीच मिलीभगत का कथित ऑडियो वायरल, डीएम बोलीं जाँच कर होगी कार्रवाई!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब की तस्करी जोर जोर से जारी है सरकार के द्वारा बिहार पुलिस एवं उत्पाद विभाग को शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन पुलिस वाले ही शराब तस्करों से मिल-जुल कर सरकार के उद्देश्य को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं
जहानाबाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस ऑडियो से यह प्रतीत हो रहा है की शराब कारोबारी एवं उत्पाद विभाग के मिली भगत से जिले में शराब का धंधा फल फूल रहा है।इस ऑडियो के वायरस होते ही उत्पाद विभाग में हड़कंप मच हुआ है इस ऑडियो में कुछ शराब कारोबारी का नाम भी लिया जा रहा है वही उत्पाद विभाग के पुलिस के द्वारा पैसे की मांग की जा रही है उत्पाद विभाग की पुलिस कह रहे है कि पैसा नहीं पहुंचा जा रहा है और मेरे नाम से पैसे उगाही की जा रही है दिलीप कुमार से ₹32000 लिया गया है लेकिन मुझे नहीं दिया गया है कोई पांडे जी नाम के व्यक्ति इस तरह की बात ऑडियो में कर रहे हैं,वही इस ऑडियो में दूसरे सहकर्मी से कहा जा रहा है की शराब कारोबारी को कह दो कि ऐसा कार्रवाई करेंगे जो भागते फिरेगी कई तरह की बात की जा रही है जिले में शराब का धंधा उत्पाद विभाग के मिली भगत से होता हुआ प्रतीत दिख रहा है। इस ऑडियो में पैसे लेनदेन की विवाद सामने आ रही है जिले इस ऑडियो से साफ पता चल रहा है की शराब माफिया उत्पाद विभाग को पैसे देकर बेखौफ होकर शराब का कारोबार कर रहे हैं इस मामले पर जिला पदाधिकारी अंलकृता पांडे ने बताया की एक ऑडियो की जानकारी मिली है इसकी जांच कराई जा रही है जांच में अगर उत्पाद विभाग के कर्मचारी एवं पदाधिकारी की संलिप्त पाई जाएंगे तो उन पर कार्रवाई किया जाएगा इस वायरल ऑडियो का पुष्टि नहीं करता है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की उत्पाद विभाग के कौन-कौन लोगों ने शामिल हैं पुलिसकर्मी या पदाधिकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मुझे ऑडियो नहीं मिला है मिलने के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगा उसे पर किया जाएगा।।

नोट:- शंखनाद इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता!

Join us on:

Leave a Comment