फायरिंग से थर्राया बेगूसराय, एक मजदूर की मौत, दूसरा जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला बेगूसराय, अपराधियों ने ईंट भट्ठे में जमकर की फायरिंग, एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत दूसरा जख़्मी।
घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित चिमनी भट्टा की बताई जा रही है है। प्राप्त सूचना के अनुसार चिमनी भट्टा पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। जिसमें काम कर रहे एक मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के भूरौ निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मण उरांव के रूप में की गई है. लोगों ने इसकी सूचना नावकोठी पुलिस को दी.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच में जुटे हैँ,
उल्लेखनीय है कि आको सिंह के चिमनी पर हुए इस तरह की घटना से पुनः क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं इस वारदात के पीछे का कारण तलाशने में जुटी है,प्रथम दृष्टि में घटना के पीछे निजी रंजिश और रंगदारी का मामला सामने आ रहा है!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें