HMPV वायरस- कोविड 19 की तरह बरतें सावधानी, बच्चों, बुजुर्गो का रखें विशेष ख्याल- डॉ.अरुण साह!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

HMPV वायरस को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट – शिशु रोग विशेषज्ञ ने कहा : बच्चो का रखे खास ख्याल

बिहार/मुजफ्फरपुर

एंकर : कोरोना वायरस ने न सिर्फ भारत बल्कि विश्व को एक महामारी के दलदल में धकेला था जिसका जिम्मा चीन पर गया ताज वही अब HMPV वायरस भी चीन में तबाही मचा रही हौज जिसका असर अब भारत मे देखने को मिला. दरअसल HMPV वायरस भारत में दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर रखी है, इस वायरस का असर बच्चो में देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कॉविड जैसे नॉम्स का पालन करने की एडवाइजरी दी है. हालाकि इसको लेकर लोगो के बीच हाय तौबा जैसे भ्रम फेल रहा है.

वही बिहार के मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण शाह ने बताया कि एचएमपीवी से बचाव के लिए कोविड-19 के समान ही सावधानियां बरतनी चाहिए. बार-बार हाथ धोना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, खांसते या छींकते समय मुंह ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है. एचएमपीवी के लिए अभी तक कोई विशेष दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। यदि आपको एचएमपीवी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बता दें कि एचएमपीवी एक श्वसन तंत्र से जुड़ा वायरस है। यह खांसी और छींक से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, और गंभीर मामलों में ब्रोंकाइटिस या न्यूमोनिया शामिल हैं.

बाइट:-डॉ अरूण शाह वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ

Join us on:

Leave a Comment