19 जनवरी को बिहार भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक, संगठन चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में- दिलीप जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार भाजपा की प्रदेश परिषद की बैठक 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बैठक में संगठन चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का चुनाव अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता के बाद बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी, प्रखंड (मंडल) अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है। भाजपा ने अपने संगठनात्मक जिलों की संख्या 45 से बढ़ाकर 52 कर दी है। मंडल स्तर तक की जानकारी को डिजिटल रूप से सरल ऐप पर अपलोड किया गया है, जिससे भाजपा बिहार संगठन ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया लगातार चल रही है। प्रत्येक जिले में नामांकन लेकर चयन किया जा रहा है। कल 14 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी, और आज 13-14 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। कुल मिलाकर, 52 जिला परिषदों का गठन किया जाएगा।

प्रदेश परिषद की बैठक में सभी विधायक, जिला अध्यक्ष, और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन, चुनाव समिति और अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। यह बैठक भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए अहम मानी जा रही है। दिलीप जायसवाल बोले –
“हमने सदस्यता अभियान पूरा कर लिया है और अब संगठन के हर स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह प्रदेश परिषद की बैठक भाजपा की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।”

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें