मधुबनी- सुगरवे नदी पर 14.42 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट उद्घाटन को तैयार, सीएम करेंगे लोकार्पण !

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

कमला नदी के कमला पुल एवं महरैल के कंदर्पी घाट पर भी बनेगा रिवर व्यू प्वाइंट, सुरक्षा का जायजा ले रहें हैं कई अधिकारी

ऐंकर– मधुबनी जिले के अररिया संग्राम में 13.02 करोड़ की लागत से सुगरवे नदी पर रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य किया गया है। रिवर फ्रंट के काम को अंतिम चरण के कार्य को मूर्तरुप दिया जा रहा है। रिवर फ्रंट के स्टार्ट बिंदु तक पहुंचाने के लिए नदी के बांध का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी दौड़े (11-12 जनवरी) के दौरान उनके हाथों उ‌द्घाटन करने की तैयारी की जा रही है। तटबंध पर घाट एवं वॉकिंग ट्रैक का हो रहा निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। साथ ही कमला नदी के कमला पुल एवं महरैल के कंदर्पी घाट पर भी बनेगा रिवर फ्रंट और व्यू प्वाइंट बनाए जाने का विचार है।

छठ घाट के कांसेप्ट पर शुरु हुआ था काम।

सांसद संजय झा द्वारा इस कॉन्सेप्ट पर शुरुआती अमल किया गया और अब देखते ही देखते छठ व्रती के लिए बनाए जाने वाला घाट ने रिवर फ्रंट का रुप ले लिया है। मिथिला हाट बनने से पूर्व अररिया संग्राम के मिथिला हाट के बीचोबीच अवस्थित बरकी पोखर में तमाम अररिया संग्राम के लोग छठ पूजा में हाथ उठाने और अर्धं देने पहुंचते थे। मिथिला हाट बनने के बाद भी स्थानीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए मिथिला हाट प्रबंधन ने छठ व्रत पर स्थानीय लोगों को आने-जाने से अब तक रोका नहीं है। लेकिन बढ़ रहे भीड़ के मद्देनजर, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मिथिला हाट के बगल में सुगरवे नदी पर एक घाट निर्माण करने का कॉन्सेप्ट लिया गया।

तटबंध पर घाट एवं वॉकिंग ट्रैक का हो रहा निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने कहा कि रिवर फ्रंट को उच्चतम क्वालिटी का बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट 14 करोड़ 42 लाख की योजना है। इसके निर्माण का कार्य।अंतिम चरण में है जो समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। सुगरवे नदी के वियर से एनएच 27 (NH 27) तक 400 मीटर सीढ़ी घाट एवं वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे अभियंता सुधीर कुमार ने कहा कि नदी के दोनों तटबंध के किनारे दो दो सीढ़ी घाट, छह व्यू प्वाइंट, एक फूट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही चार सौ मीटर में वॉकिंग ट्रैक का भी निर्माण किया गया है। इसके अलाव 82 खंभे पर लाइट की व्यवस्था की गई है। साथ ही खूबसूरत बनाने के लिए रिवर फ्रंट पर प्लांटेशन भी किया जा रहा है।

आगामी दौड़े में सीएम के हाथों 12 जनवरी को उद्घाटन होने की उम्मीद।

आगामी 12 जनवरी को मुख्यमंत्री के अररिया संग्राम के संभावित आगमन के समय यह रिवर फ्रंट आम लोगों के लिए समर्पित किए जाने की उम्मीद है। सुगरवे में नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट का कार्य अपने अंतिम चरण में है। रिवर फ्रंट का मनोरम दृश्य और स्थल देखने के लिए लोग अभी से पहुंचने लगे हैं। आने वाले समय में यह स्थल छोटे-छोटे सैकड़ों बेरोजगार लोगों को रोजगार देने वाले का स्थल बनने वाला है। जिलापदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने भी रिवर फ्रंट के स्थल पर पहुंचकर इसे मनोहारी दृश्य जैसा बताया। यह रिवर फ्रंट अररिया संग्राम आने वाले लोगों को एक और आकर्षित करने वाला केंद्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा भी स्थल का भ्रमण किया गया था और रिवर फ्रंट व्यू को रमणीय स्थल बताया था।

कमला नदी के कमला पुल एवं महरैल के कंदर्पी घाट पर भी बनेगा रिवर व्यू प्वाइंट।

साथ ही पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के पहल पर मिथिलांचल के प्रमुख नदी में से एक कमला बलान के तटबंध पर पर्यटन विभाग के द्वारा प्रथम चरण में झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा में पड़ने वाले पूर्वी तटबंध के 2 स्थानों पर तीन करोड़ पैसठ लाख चौहत्तर हजार (3,65,74000) की राशि से कमला रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए निविदा निकाली गई थी, इस निविदा में कैफे शॉप का भी निर्माण शामिल है। साथ ही पर्यटन विभाग के द्वारा कमला नदी के तटबंध कमला पुल एवं महरैल कंदर्पी घाट के समीप रिवर व्यू प्वाइंट का टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और ठेकेदार से एग्रीमेंट भी हो जाने की सूचना है। कमला बलान के तटबंध पर रिवर फ्रंट एवं कंदर्पी घाट पर बनने वाले रिवर व्यू प्वाइंट से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

प्रगति यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे दरभंगा रेंज की डीआईजी, डीएम और एसपी।

खुटौना प्रखंड की दुर्गीपट्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर मंगलवार को दरभंगा रेंज की डीआईजी स्वपना जी मेश्राम दुर्गीपट्टी पहुंचीं। उनके काफिले के साथ डीएम अरविंद कुमार वर्मा, मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। डीआईजी ने हेलीपैड, पंचायत सरकार भवन, अमृतसरोवर, मनरेगा पार्क, सभा स्थल तथा विद्यालय समेत यात्रा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और कर्मियों को कई जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को कई जरूरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में कोई कमी न रहने की हिदायत दी। स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा के साथ-साथ आयोजन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती किए जाने की खबर है।

Join us on:

Leave a Comment