रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
थानाध्यक्ष ने कहा- दोनों पक्षों ने दर्ज कराई है प्राथमिकी, किया जा रहा है जांच
ऐंकर– मधुबनी जिले के हरलाखी थाना में पदस्थापित पुलिस वालों का विवादों से मानो चोली दामन का संबंध हो चला हो। थप्पड़ मारने से लेकर अन्य कय तरह के कारनामे पिछले दिनों में तेजी से सामने आता रहा है। वही मधुबनी के तत्कालीन एस पी शुसील कुमार ने थाना पुलिस के विरुद्ध एक्सन लेते हुए दो दो बार कार्रवाई भी कर चुके हैं। फिर भी विवादों में रहना इनका मानो आदत सी हो गई है। नया मामला थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव से सामने आ रही है। जहां चौकीदार जीवछ मंडल व उसके पुत्र सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध नाबालिग युवक को बंधक बनाकर पीटने सहित अन्य आरोप में हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। दर्ज प्राथमिकी मे सोहपुर गांव के ही दीपक चौधरी ने आरोप लगाया है कि विगत एक जनवरी को उसका नाबालिग पुत्र आदर्श कुमार अपने दोस्त के साथ जब गांव के बगल में स्थित आम बगीचे में पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान हरलाखी थाना के चौकीदार जीवछ मंडल, उसका पुत्र प्रमोद मंडल, रजनीश कुमार मंडल, सुबोध मंडल, रामानंद मंडल सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने नाबालिग को पकड़ कर मारते पिटते खिंच कर अपने घर ले गया। फिर बच्चे को एक खम्भे से बांधकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस बात की सूचना मिलने पर जब बच्चे को बचाने गए तो सभी नामजद लोगों ने लाठी, डंडे व टेंगारी लेकर हमलावर हो गया और मार पीट कर जख्मी कर दिया। दीपक चौधरी ने आगे बताया है कि उनकी पत्नी नीलम चौधरी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए हमलावरों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लाया। वे लोग डर गए और वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। वही इस बात की सूचना 112 नंम्बर पर पुलिस को दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर नाबालिग को बंधक से छुड़ाया। पुलिस के पहूचने पर भी नाबालिग को खंभे के सहारे रस्सी से बांध कर रखा गया था। उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौकीदार एवं उनके परिवार के लोगो द्वारा मारपीट से धायल सभी लोगों का ईलाज सीएचसी उमगांव में कराया गया। जबकि दूसरे पक्ष के प्रमोद मंडल का आरोप है कि एक जनवरी को घर के बच्चे पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। जहां युवक आदर्श कुमार व अंशु कुमार बच्चे के साथ अभद्र भाषा बोल रहे थे। सूचना मिलने के बाद वहां जाकर मना किया। कुछ देर बाद दीपक चौधरी, रमन चौधरी, अशोक चौधरी सहित अन्य लोगों ने आकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है।
इस मामले को लेकर हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी ने बताया है कि दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। चौकीदार सहित आधे दर्जन व्यक्ति के द्वारा नाबालिग को बंधक बना लिया था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।




