विजय मर्चेंट ट्रॉफी U 16 : प्लेट ग्रुप के फाइनल मैच में बिहार की जीत पक्की, त्रिपुरा के सामने 331 रनों का लक्ष्य।

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विकास क्रिकेट ग्राउंड भुनेश्वर में खेले जा रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी U 16 पुरुष प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में बिहार ने त्रिपुरा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने कूल 330 रनों की बढ़त बना कर त्रिपुरा के सामने अब 331 रनों का लक्ष्य दे दिया है। वहीं जवाब में त्रिपुरा ने 4 विकेट पर 75 रन बना लिया है। अभी त्रिपुरा के सामने 256 रनों का लक्ष्य है।

बिहार ने अपनी पहली पारी में 97.02 ओवर में 279 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में खेलते हुए 92 ओवर में 10 विकेट पर 208 रन बनाकर अपनी बढ़त को 330 तक पहुंचा दिया।

पहली पारी के लिए बिहार की तरफ से सार्थक झा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों की अहम पारी खेली तथा मोहित ने नाबाद रहते हुए 63 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं दूसरी पारी के लिए अनिमेष राज 44 रन, प्रीतम राज 41 रन, विवेक आनंद 25 रन और मोहित कुमार ने 22 रनों की पारी खेला। बाकी अन्य खिलाड़ियों के सहयोग से स्कोर दूसरी में 10 विकेट पर 208 रनों का हुआ। जिससे त्रिपुरा के सामने एक बड़ी बढ़त के रूप में 330 रनों का मिला।

पहली पारी में त्रिपुरा के लिए गेंदबाजी में पृथिराज गोप ने तीन विकेट झटके, जबकि सुभदीप पॉल और किशन सरकार ने दो-दो विकेट हासिल किए तो महीन और ओमकार को एक-एक विकेट मिला।
वहीं दूसरी पारी में सिद्धार्थ देबनाथ को 4 विकेट तो महीन और किशन को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में पहली पारी के लिए त्रिपुरा की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती हुई नजर आई और 55 ओवर में केवल 157 रन बना कर ऑल आउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। महीने 31 और प्रसेनजीत ने 25 रनों का योगदान दिया।
वहीं दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्ति तक त्रिपुरा ने 37 ओवर में 4 विकेट गवांकर 75 रन बना लिया है। त्रिपुरा की तरफ से तीसरी पारी के लिए मैनक सहा ने 23 रन बनाया। वहीं राजदीप सबसे ज़्यदा 34 रन बनाकर अभी मैदान पर डटे हुए हैं।

पहली पारी में बिहार के लिए आर्यन पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किया। दूसरी छोर से मोहित ने चार विकेट झटके जबकि भास्कर को एक विकेट मिला।
वहीं दूसरी पारी में अब तक मोहित कुमार को 2 विकेट तथा अनिमेष और सत्यम को 1-1 विकेट मिले हैं।

3 दिन का खेल समाप्ति के बाद त्रिपुरा को 256 रनों का लक्ष्य हासिल करना है। बिहार की टीम अभी इस मैच में काफ़ी मजबूत इस्थिति में नज़र आ रही है। अब त्रिपुरा की टीम को मुकाबले में बने रहने के लिए चौथे दिन मैदान पर डटे रह कर लक्ष्य को हासिल करना होगा। जिसके लिए चौथे दिन असाधारण प्रदर्शन करना पड़ेगा, जो बिहार की धारदार गेन्दबाजी के सामने संभव नहीं लग रहा है।

अभिषेक तिवारी
मीडिया मैनेजर
BCA
6201414112

Join us on:

Leave a Comment