:- रवि शंकर अमित!
आज दिनांक 05 .01.2025 को मोकामा स्टेशन के पूर्व में स्थित गेट के दक्षिणी बूम को एक ई- रिक्शा द्वारा तोड़ दिया गया है, मौके से चालक जितेंद्र कुमार, मोदनगाछी को ई रिक्शा को जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया । चालक को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय रेलवे न्यायालय पटना जंक्शन में प्रस्तुत कराया जाएगा।
वहीं रेसुब पोस्ट मोकामा के द्वारा हाथीदां स्टेशन पर एसीपी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कारवाई किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 13334 दुमका exp में acp कर उतर रहे एक व्यक्ति को और जनसेवा exp में acp कर उतर रहे दो व्यक्तियो को पकड़कर रेसुब पोस्ट मोकामा में लाकर मामला दर्ज किया गया। इसके साथ दो व्यक्तियों को स्टेशन परिसर में संदिग्ध घूमते हुए पकडा गया!
जबकी एक अनाधिकृत वेंडर को हिमगिरि एक्सप्रेस से मोकामा स्टेशन में पकडा गया!




