क्रिकेट – विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार को केरला से मिली करारी हार।

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट-ए टूर्नामेंट मैच जियमका ग्राउंड हैदराबाद में बिहार बनाम केरला के बीच आज खेला गया। इस मैच में केरला को जीत मिली है।

केरला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 266 रन बनाया। ज़वाब में खेलने उतरी बिहार की टीम 41.2 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नतीजा केरला ने इस मैच को 133 रनों से जीत लिया है।

केरला की तरफ से खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज मो. अज़हरुदीन ने 88 रन, सलमान नज़ीर ने 52 रन तथा अखिल ने नाबाद 54 रनों कि अच्छी पारी खेल कर अपनी टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

बिहार कि तरफ से गेन्दबाजी करते हुए प्रशांत कुमार सिंह ने 10 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट लिए तथा एस. गनी ने 10 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट चटकाये तो वहीं हिमांशु ने 10 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी बिहार की टीम की तरफ से एस. गनी ने 45 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 31 रन, ऋषव ने 57 गेंदों में 2 चौके की मदद से 20 रन, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन, सूरज कश्यप ने 16 गेंदों में 1 छक्का और एक चौका लगाकर 15 रन बनाए। उसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने अपना योगदान देकर स्कोर को 133 तक पहुंचा पाए। लेकिन लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सके।

केरला की तरफ से गेन्दबाजी करते हुए सबसे ज़्यदा ए. ए. सरावाते ने 10 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाये वहीं अब्दुल बाज़ीथ ने 9.2 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। बाकी का काम अन्य सहयोगियों ने विकेट लेकर पूरा कर दिया।

केरला ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 133 रनों से जीत लिया है। विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन का यह बिहार के लिए आख़री मैच था। इस टूर्नामेंट में बिहार ने कूल 6 मैच खेले 5 में हार मिली 1 जीते। इस नतीजे के साथ बिहार की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बिहार को और बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने ऊपर और मेहनत करने की जरुरत है जिसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगे की रणनीति बनाने में लग गाया है।

अभिषेक तिवारी
मीडिया मैनेजर
BCA
6201414112

Join us on:

Leave a Comment