कौशल किशोर ठाकुर की रिपोर्ट

आज बांका समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत एवं नगर परिषद बांका के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने करोड़ों की लागत से बने समाहरणालय पार्क का उद्घाटन किया और इस पार्क को आज से आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया इस पार्क में मनोरंजन के साथ-साथ रंग-बिरंगे खूबसूरती फूलों से इसे सुसज्जित किया गया है एवं पार्क में कई महत्वपूर्ण औषधीय पौधों को भी लगाया गया है जिसे लोग देखकर आनंद उठा सकते हैं पाक परिषद में भोजन के उत्तम प्रबंध के लिए पार्क परिसर में ही कैंटीन की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग भ्रमण में आए हुए लोग भोजन का भी लुफ्त उठा सके उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने पाक परिसर को स्वच्छ रखने के लिए एवं साफ सफाई पर विशेष महत्व देने को कहा इस अवसर पर जिला अधिकारी के साथ बांका आरक्षी अधीक्षक श्री अरविंद कुमार गुप्ता एवं कई वरीय पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे




